23 Mar
जानिए, मांगलिक दोष के लक्षण और उपाय

हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र का बहुत महत्व है. किसी भी जातक की जन्म कुंडली देख कर उसके स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य से जुडी कईं जानकारियां प्राप्त की जा सकती है. ऐसे में किसी भी ग्रह के राशि में प्रवेश करने से जातक के जीवन में अच्छे और बुरे दोनों परिणाम हो सकते हैं. इन्ही में से मांगलिक दोष भी ऐसा ही दोष है जो व्यक्ति की कुंडली में आए परिवर्तन के कारण मनुष्य को घेर लेता है. मांगलिक दोष से पीड़ित व्यक्ति को जीवन में कईं परेशानियों और बाधायों का सामना करना पड़ता है.

मांगलिक दोष के लक्षण

  • मंगल ग्रह से प्रभावित लोगों की आँखों में विशेष प्रभाव दिखने को मिलता है. ऐसे लोगों की आँखों की पुतलिया ऊपर की ओर झुकी होती हैं. 
  • मांगलिक दोष से पीड़ित लड़का या लड़की के विवाह में काफी दिक्कतें आती हैं और कईं बार बनता बनाया रिश्ता भी टूट जाता है. 
  • जिन लोगों की कुंडली में मांगलिक दोष होता है उनको आँखों से दिखना बंद हो जाता है या उनके शरीर में खून की कमी हो जाती है. 
  • जो व्यक्ति मंगल दोष से पीड़ित होता है उसके शादीशुदा जीवन में भी बहुत दिक्क्त होती है. और साथ ही संतान प्राप्ति में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. 

मंगल दोष के उपाय 

  • जिस व्यक्ति की कुंडली में मांगलिक दोष है उसका विवाह भी मांगलिक व्यक्ति से करवाना चाहिए. 
  • जो व्यक्ति मांगलिक दोष से पीड़ित होता है उसका विवाह पहले पीपल के पेड़ के साथ करवाना चाहिए, उसके बाद शालिग्राम पूजा कर के उसका विवाह दूसरे व्यक्ति से करवा दें. ऐसा करने से मंगल दोष नष्ट हो जाता है. 
  • अगर आप मांगलिक दोष से छुटकारा पाना चाहते है तो लाल रंग के कपडे में कुछ सौंफ बांध लें और अपने सोने वाले कमरे में रख लें. 
  • जो व्यक्ति मंगल दोष से पीड़ित है उसे हर मंगलवार के दिन व्रत रखना चाहिए और हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए.
I BUILT MY SITE FOR FREE USING